फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A spa and bar operator died under suspicious circumstances after his car collided with a divider in rudrapur

Uttarakhand: मामूली टक्कर...फिर भी मौत, एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बच सके बार संचालक; परिजन बोले- हत्या है

Fri, 12 Jun 2026 12:22 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Fri, 12 Jun 2026 12:22 AM IST
सार

इंदिरा कॉलोनी मार्ग पर बुधवार देर रात एक लग्जरी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद किच्छा निवासी स्पा व बार संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
A spa and bar operator died under suspicious circumstances after his car collided with a divider in rudrapur
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के इंदिरा कॉलोनी मार्ग पर बुधवार देर रात एक लग्जरी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद किच्छा निवासी स्पा व बार संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों ने कारोबारी की हत्या के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

वार्ड पांच आवास विकास किच्छा निवासी संजय शर्मा (56) स्पा सेंटर और बार व्यवसाय से जुड़े थे। उनका मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटर संचालित है जबकि किच्छा बाईपास पर भी उनका एक बार बताया जा रहा है। व्यवसायिक कार्यों के सिलसिले में उनका रुद्रपुर आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात संजय शर्मा अपनी कार से एक महिला सहयोगी के साथ इंदिरा कॉलोनी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बालाजी द्वार के पास आदर्श कॉलोनी-इंदिरा कॉलोनी मार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और एयरबैग भी खुल गए। घटना की सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत, उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली और रंपुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल संजय को जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के सीने में गोली जैसे गहरे घाव के निशान मिले हैं। हादसे के बाद वह खून से लथपथ अवस्था में पाए गए। वहीं, दुर्घटना के समय कार में मौजूद बताई जा रही महिला सहयोगी मौके पर नहीं मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कार के केवल मामूली रूप से क्षतिग्रस्त होने और एयरबैग खुलने के बावजूद सीने में गहरा घाव कैसे आया। आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की मदद से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। -विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed