फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A six-year-old girl was crushed by a car in rudrapur

Rudrapur: कार ने छह साल की बच्ची को रौंदा, दोनों पैर फ्रैक्चर; चालक की लापरवाही CCTV में हुई कैद, केस दर्ज

Thu, 15 May 2025 12:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 12:46 PM IST
सार

एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क पर खेल रही बच्ची को चपेट में ले लिया। यही नहीं बच्ची के पैर कुचलने के बाद चालक आराम से कार लेकर वहां से चलता बना। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
A six-year-old girl was crushed by a car in rudrapur
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के ओमेक्स सोसायटी में एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क पर खेल रही बच्ची को चपेट में ले लिया। यही नहीं बच्ची के पैर कुचलने के बाद चालक आराम से कार लेकर वहां से चलता बना। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना में बच्ची के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कार चालक एक व्यापारी का बेटा बताया जा रहा है। ओमेक्स सोसायटी के गंगेश बी निवासी अभिजीत दास ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में कहा कि 13 मई की सायं उनकी बेटी आयुषी दास (6) अपनी सहेली के साथ ओमैक्स पार्क से घर की तरफ आ रही थी। इसी बीच पीछे से एक काले रंग की हुंडई क्रेटा कार संख्या यूके 06बीसी 5462 ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। इससे उनकी बेटी कार के पिछले टायर के नीचे आ गई थी। उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर आ गया और वह बुरी तरह घायल हो गई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह कह पाना भी मुश्किल है कि उसकी टांगें पूरी तरह ठीक होंगी भी या नहीं। जब लोगों ने कार वाले को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका और भाग गया। बताया कि यह कार मनीष छाबड़ा के नाम रजिस्टर है और कार उनका बेटा चला रहा था। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज संज्ञान में आई है और कार चालक को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, यूएस नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed