फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Irregularities in purchasing scrap material from houses under construction under the PM Awas Yojana (Prime Min

Uk: पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का स्क्रैप मेटेरियल खरीदने में धांधली, कंपनी पर 40 लाख गबन का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 01:07 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 25 Dec 2025 01:07 PM IST
सार

रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों से स्क्रैप मेटिरियल खरीदने में धांधली का मामला सामने आया है। कार्यदायी कंपनी का आरोप है कि स्क्रैप कंपनी ने जीपीएस में छेड़छाड़ का 40 लाख का गबन किया।

विज्ञापन
Irregularities in purchasing scrap material from houses under construction under the PM Awas Yojana (Prime Min
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों से स्क्रैप मेटिरियल खरीदने में धांधली का मामला सामने आया है। कार्यदायी कंपनी का आरोप है कि स्क्रैप कंपनी ने जीपीएस में छेड़छाड़ का 40 लाख का गबन किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मैसर्स अभिलाषा इंटरप्राइजेज कंपनी के एचआर शिवमनी कुमार ने पुलिस को बताया कि जिला विकास प्राधिकरण की ओर से बागवाला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका काम उनकी कंपनी कर रही है। निर्माण कार्य के स्क्रैप मेटेरियल (एल्युमिनियम व स्टील) को बेचने का ठेका शंकर आयरन स्टील ट्रेडर्स को दिया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि शंकर आयरन स्टील ट्रेडर्स ने निर्माण स्थल पर लगाए गए सरकारी कांटा में जीपीएस से छेड़छाड़ कर स्क्रैप मेटेरियल की चोरी कर ली है। इनकी ओर से आठ गाड़ी स्टील व चार गाड़ी एल्युमिनियम को ले जाया गया। दूसरे कांटे पर वजन तुलवाने पर 2.5 से 3.0 टन का वेरिएशन आया। शक होने पर कंपनी ने एक गाड़ी मय चालक के पकड़ ली। आरोप है कि चोरी में शंकर आयरन स्टील ट्रेडर्स के क्रेता शंकर, वाहन स्वामी व कई अन्य शामिल हैं जिन्होंने धोखाधड़ी कर 40 लाख के मेटेरियल का गबन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed