फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A massive fire broke out in a clothes shop in rudrapur

Rudrapur: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, जूते-चप्पल समेत लाखों का सामान जलकर खाक

Sat, 06 Apr 2024 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Apr 2024 01:39 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक जूते और कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी 
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a clothes shop in rudrapur
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के शिमला बहादुर में जूते और कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की आधी रात रुद्रपुर के शिमला बहादुर वार्ड नंबर-1 में बाजार स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। राह चलते लोगों ने शटर तोड़कर आग को बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंचे और पानी मोटर से आग बुझाने के लिए प्रयास जारी रखा। दुकान स्वामी के अनुसार जूते और कपड़े का सामान लगभग तीन से चार लाख रुपए का था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश, डीएफओ के खिलाफ चार्जशीट पर रोक; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का काम किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। पूरे मामले में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी संजय ठुकराल ने दुकान स्वामी को हर संभव मदद की बात कही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed