फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A firefight in the clothes shop

कपड़े की दुकान में भीषण अग्निकांड

Sun, 28 Apr 2019 12:09 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
A firefight in the clothes shop
काशीपुर में स्टेशन रोड पर दुकान से उठती आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन रोड पर राजीव क्लॉथ हाउस में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें हाइवे तक फैल गईं। सूचना पर काशीपुर और जसपुर की दमकल समेत पेपर मिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 18 बार में करीब छह घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन


आर्य नगर कॉलोनी निवासी संजय कक्कड़ का स्टेशन रोड पर राजीव क्लॉथ हाउस के नाम से दोमंजिली दुकान है। दुकान स्वामी संजय शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। करीब पौने दस बजे पड़ोसी दुकानदार ने संजय को फोन कर उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


वह स्कूटी लेकर दुकान पर पहुंचे तो दुकान से धुआं उठ रहा था। ताले खोलकर शटर उठाते ही आग की लपटें भड़क उठीं। आग की लपट हाइवे तक फैल गई। काशीपुर, जसपुर से दमकल गाड़ियों के अलावा सिद्धार्थ और नैनी पेपर मिलों की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसी दुकानदार की दीवार तोड़कर शोरूम के पीछे से गाड़ियां लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान स्टेशन रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फायर स्टेशन अधिकारी आरसी शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। इसके बाद दुकान में धुआं उठने की सूचना पर एक दमकल गाड़ी फिर से भेजी गई। संजय ने बताया कि दुकान में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी भी जल गई। अग्निकांड में करीब 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


रेलवे क्रॉसिंग में आधे घंटे फंसी रही दमकल गाड़ी
काशीपुर। स्टेशन रोड पर आग लगने की सूचना पर निकली दमकल गाड़ी रेलवे फाटक बंद होने के चलते करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं। तब तक दुकान में रखा कपड़ा जलकर राख हो चुका था। दुकानदार संजय ने बताया कि दुकान का फर्नीचर इत्यादि भी आग की भेंट चढ़ गया। दुकान की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।


पीड़ित व्यापारी की स्कूटी उठा ले गए उचक्के
काशीपुर। आग लगने की सूचना पर पहुंचे कपड़ा व्यापारी की स्कूटी दो उचक्के उठा ले गए। कारोबारी संजय ने बताया कि सूचना पर वह स्कूटी लेकर मौके पर पहुंचे। दुकान से आग की लपटें उठती देख उन्होंने चाबी निकाले बिना अपनी स्कूटी सड़क पर खड़ी कर दी। वह दुकान की तरफ बढ़े, इसी दौरान दो युवक स्कूटी स्टार्ट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed