{"_id":"6a246d4e22d88ddd280dd2b7","slug":"a-fire-broke-out-and-80-two-wheelers-were-gutted-within-30-minutes-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142557-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आग भड़की और 30 मिनट में जलकर नष्ट हो गए 80 दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आग भड़की और 30 मिनट में जलकर नष्ट हो गए 80 दोपहिया वाहन
Sun, 07 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में उस समय खलबली मच गई जब अचानक सीज खड़े वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी थी कि उसका धुंआ से दूर से ही नजर आ रहा था। आधे घंटे में 80 से ज्यादा दोपहिया वाहन जलकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रुद्रपुर पुलिस लाइन की पार्किंग स्थल में माल मुकदमे और लावारिस मिले दोपहिया वाहनों को रखा गया था। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पार्किंग क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग विकराल होती चली गई और सीज किए गए कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रतिसार निरीक्षक गजेंद्र परवाल सहित पुलिस कर्मी और रंगरूट घटनास्थल की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बड़ी संख्या में सीज और माल मुकदमे से संबंधित दोपहिया वाहन जल चुके थे। आग इतनी विकराल थी कि कई वाहनों के केवल ढांचे ही शेष रह गए। अब सवाल यह उठता है कि यह अग्निकांड महज एक हादसा है या फिर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही या किसी की शरारत का परिणाम है। इसे लेकर अग्निशमन और पुलिस विभाग ने अपने-अपने स्तर पर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आग मुख्य रूप से ग्राउंड पर खड़ी कुछ सीज बाइकों में लगी थी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। - ईशान कटारिया, सीएफओ