फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A class 9 student was taken home and misdeed in sitarganj

UK NEWS: कक्षा नौ की छात्रा को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर मंदिर में शादी की; बाजार में किया ये काम

Tue, 09 Sep 2025 06:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर, मंदिर में शादी कर उसे बाजार में छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
A class 9 student was taken home and misdeed in sitarganj
दुष्कर्म।

विस्तार

सितारगंज में एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर, मंदिर में शादी कर उसे बाजार में छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

शक्तिफार्म के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की सुबह उसकी पुत्री किसी काम से बाजार गई थी। तभी अरविंद नगर निवासी देव मंडल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे दिन भर यहां-वहां घुमाया और फिर रात में अपने घर ले गया। जहां लड़के की मां ने दोनों को खाना खिलाया और सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि उस रात लड़के ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया कि अगले दिन सात सितंबर को लड़के की मां दोनों को एक गांव के मंदिर ले गई। वहां दोनों की शादी करा दी। इसके बाद लड़के ने उसकी पुत्री को वापस बाजार में छोड़ दिया जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आप बीती बताई। इधर, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही, आरोपी और उसकी मां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed