{"_id":"69d55e55caa062aa450520d6","slug":"a-bloody-clash-erupted-between-two-factions-over-illegal-mining-on-disputed-land-sitarganj-news-c-242-1-rdp1022-139620-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विवादित जमीन पर अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विवादित जमीन पर अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
Wed, 08 Apr 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। गांव साधुनगर में विवादित जमीन से अवैध खनन करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव साधुनगर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि गांव साधुनगर और कल्याणपुर के बीच उसकी जमीन है। 7 अप्रैल को उसी के गांव निवासी कुछ लोग उसकी जमीन से ज़बरन आरबीएम उठाकर डंपर में भरने लगे। आरोप लगाया कि जब उसने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने धारदार हथियार से उसे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए साथी करन पर भी हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। इधर, गांव लक्ष्मीझाला निवासी परमहंस ने बताया कि कुछ खनन कारोबारी अवैध रूप से उसकी जमीन पर खनन का कार्य कर रहे थे। रोकने पर उक्त लोगों ने उससे गाली-गलौज और मारपीट करने की कोशिश की। वहीं, दोनों पक्षों ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संवाद