{"_id":"118-79282","slug":"Udham-singh-nagar-79282-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में जसपुर के ट्रक ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में जसपुर के ट्रक ड्राइवर की मौत
Udham singh nagar
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना से मोहल्ले में मातम छा गया। मैन बाजार निवासी व्यापारी राजीव अग्रवाल के मिनी ट्रक पर मोहल्ला चौहानन निवासी नागेंद्र (25) पुत्र जितेंद्र ड्राइवर था। बुधवार को अफजगढ़ स्थित चीनी मिल से व्यापारी की चीनी लेने जा रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जौंपरी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ट्रक संख्या यूपी 21 एएन 5974 से मिनी ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक चालक नागेंद्र की मौत हो गई और कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना से मोहल्ले में मातम छा गया। मृतक के परिजन दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन