{"_id":"118-79272","slug":"Udham-singh-nagar-79272-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Udham singh nagar
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नाले की तलीझाड़ सफाई व मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फागिंग कराने की मांग को लेकर ट्रांजिट कैंप के लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को आजादनगर, ट्रांजिट कैंप के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आजादनगर कालोनी के बीचोंबीच एक नाला है। लेकिन एक वर्ष से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाले के ऊपर पक्के स्लैब डाल दिए गए हैं। गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। कई बार नगर निगम को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नाले की तलीझाड़ सफाई व मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फागिंग कराने की मांग की। उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति आर वैश्य को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पार्षद मोनू निषाद, सुशील मंडल, अक्षय मिस्त्री, प्रदीप यादव, राजन, विजय कुमार, अरविंद, महावीर गिरी, शंकर राय, राजकर्ण, राजू मंडल, अनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन