फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   विधायक ने उठाया चाय उत्पादन का मुद्दा

विधायक ने उठाया चाय उत्पादन का मुद्दा

Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। गैरसैंण विधान सभा सत्र में क्षेत्रीय विधायक ने पर्वतीय क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया है। बुधवार को विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने सदन में चर्चा में भाग लेते के दौरान सदन को बताया कि उत्तराखंड का विकास एवं पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए चाय के उत्पादन को बढ़ावा देना पड़ेगा। क्योंकि सर्व प्रथम चाय का उत्पादन उत्तराखंड से तत्कालीन यूपी से शुरू हुआ था। अब चाय का उत्पादन प्रदेश से विलुप्त होता जा रहा है। चाय के उत्पादन से महिलाओं युवकों को रोजगार मिलेगा। चाय की पत्तियों को जानवर भी नहीं खाते। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में चाय के उत्पादन को बढ़ावा दिया। चाय उत्पादकों किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएं। उन्हें सब्सिडी प्रदान की जाए। सोलर प्लांट लगाने की योजना ग्राम सभा स्तर पर बनाई जाए। इससे पानी की बचत होगी। ग्रामीणों को विद्युत समस्या भी नही होगी। कृषि जोत की भूमि की सिंचाई के लिए ग्राम सभा स्तर पर हार्बेस्टिंग वाटर टैंक बनाए जाए। ताकि सिंचाई की गंभीर समस्या का निदान हो सके। विधायक डा. सिंघल ने उनके द्वारा सदन में रखे सभी प्रस्तावों को सदन ने सराहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed