फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आरक्षित सीट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

आरक्षित सीट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 27 Nov 2013 05:46 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 27 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। ग्रामसभा में एक भी व्यक्ति अनुसूचित जाति का न होने के बावजूद प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद एससी के लिए आरक्षित कर दिया गया। इससे क्षुब्ध संभावित प्रत्याशियों ने ग्रामीणों के साथ सुभाष चौक पर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन में तीन दिन में सुधार न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में संपन्न जनगणना में सर्वे करने वालों की लापरवाही से गुरुग्राम ग्रामसभा के 839 परिवारों की 4591 आबादी में 1059 लोगों को अनुसूचित जाति का दर्शाया गया। इसी आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्रामसभा के प्रधान और बीडीसी पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। मंगलवार को गुरुग्राम के ग्रामीणों ने सुभाष चौक में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभागीय चूक के कारण लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। तीन दिन में आरक्षित सीट में सुधार न होने पर आमरण अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर रबिन खान, विवेक तरफदार नाटू, राधा सरदार, अमित हालदार, अमल मंडल, विधान दास, तारक मंडल, राजू हालदार, गणेश वैद्य, प्रभाती विश्वास, रमला सिकदार, कंचन मंडल, विनोदिनी बाला, पुलीन मंडल, मंटू सरकार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed