{"_id":"118-67222","slug":"Udham-singh-nagar-67222-118","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंचायत चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी
Udham singh nagar
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने कार्य संचालन के लिए नियुक्त शिक्षकों को मूल विद्यालय में भेजने व जूनियर हाई स्कूलों में पदोन्नति किए जाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ माध्यमिक डा. पीएन सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए विद्यालय खोले गए थे। जिनके संचालन के अन्य विद्यालयों से शिक्षकों को नियुक्त किए थे। उन्होंने ऐसे शिक्षकों को मूल विद्यालयों में वापस भेजने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञप्ति प्रकाशित होने के नौ माह बाद भी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों की अब तक पदोन्नति नहीं हो पाई है। जबकि इन विद्यालयों में कई पद रिक्त पड़े हैं। संघ ने एक सप्ताह के अंदर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू न होने पर पंचायत चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री प्रदीप पांडे, साबिर हुसैन, रघुराज रावत, नरेंद्र कोहली, मु. उस्मान, नितेंद्र गिल, शैलेश जोशी, वीरेंद्र तोमर, उदयवीर सिंह, अरविंद गोस्वामी, दीपक फर्त्याल आदि मौजूद थे।