{"_id":"118-52068","slug":"Udham-singh-nagar-52068-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरिफ हत्याकांडः हत्यारे दंपति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरिफ हत्याकांडः हत्यारे दंपति समेत तीन गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारों के पास की कार और मृतक का सिम बरामद
नानकमत्ता। पुलिस ने आरिफ हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दंपति समेत तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके पास से लूटी गई कार व मृतक का सिम भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 12 हजार 5 सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
बीती 4 मार्च को किच्छा के वार्ड संख्या 8 निवासी आरिफ उर्फ सिकंदर का शव नानकसागर जलाशय में मिला था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने 7 मार्च को मुकद्दमा दर्ज कर लिया था और मामले के खुलासे के लिए एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी को लगाया था। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएस पांगती ने कोतवाली परिसर में हत्याकांड का खुलासा किया।
सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह 5 बजे प्रतापपुर के पास घेराबंदी कर लूटी गई इंडिका कार संख्या- यूके04एफ-2998 को अपने कब्जे में ले लिया। कार में खटीमा के वार्ड संख्या 2 कंजाबाग निवासी मुकेश सिंह वनकोटि, उसकी पत्नी पूजा वनकोटि उर्फ ओसीन और खटीमा के ही ब्लाक कैंपस सितारगंज रोड निवासी आकाश सिंह राणा उर्फ जानू को अपनी हिरासत में ले लिया। उन्होंने गाड़ी लूटकर ड्राइवर की हत्या कर देना कबूला। इस पर पुलिस गाड़ी सहित तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 394, 411 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। टीम में कांस्टेबल रोहित चौधरी, इरशाद खान, गिरीश भट्ट, एसओजी कांस्टेबल अमित कुमार देवरानी, दिग्विजय जखमोला शामिल थे।