फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   भोजपुरी कलाकार करेंगे छठ मैय्या का गुणगान

भोजपुरी कलाकार करेंगे छठ मैय्या का गुणगान

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। पूर्वांचल सेवा समिति की बैठक में 19 नवंबर को होने वाले छठ पूजा पर्व की तैयारियों पर मंथन किया और समारोह के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। समारोह में बिहार के भोजपुरी कलाकारों की 14 सदस्यीय टीम शिरकत करेगी।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय पर समिति अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा छठ पूजा का आयोजन इस वर्ष और आकर्षक एवं व्यवस्थित हो, इसका बखूबी प्रयास होगा। समारोह के संचालन को सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। समिति अध्यक्ष सिंह ने कहा बिहार से भोजपुरी गायिका आराधना तिवारी, प्रदीप कुमार, मनोज तिवारी मृदुल, सोहन सिंह सहित 14 सदस्यीय टीम समारोह में शिरकत कर छठ मैय्या का गुणगान करेगी। इधर, संजय रेलवे पार्क स्थित सरोवर की सफाई कार्य को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, रंगाई-पुताई, लाइव प्रसारण, अतिथियों के ठहरने, प्रशासनिक एवं अनुशासन के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान महामंत्री नरेंद्र सिंह, धनेश्वर सिंह, आरएस सिंह, दान बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिद्धार्थ, कामेश्वर यादव, अजय सिंह, एसपी सिंह, राघव सिंह, रामचंद्र, अरविंद शाही, मनोज शाही, एच यादव, नरेंद्र राय, नरेश यादव, अमरेश सिंह, बृजेकश प्रजापति, विनोद गुप्ता, श्रीभगवान मिश्र, एसके पटेल, अंकित पांडे, सुमित यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed