{"_id":"37818","slug":"Udham-singh-nagar-37818-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों में मारपीट, फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करों में मारपीट, फायर झोंका
Udham singh nagar
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। हरियाणा मेड अवैध शराब की बिक्री के मामले में शराब तस्करों के एक गुट ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट दिया। इस बीच बीच बचाव को आए एक व्यवसायी की कनपटी पर पर शराब माफियाओं ने तमंचा रख दिया और हवा में दो फायर झोंक कर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना फायरिंग के मामले की जांच चल रही है। वहीं, व्यवसायी पर तमंचा तानने एवं फायर करने की घटना से व्यापारियों में दहशत है।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों हरियाणा मेड अवैध अंग्रेजी शराब का धंधा जोरों पर है। इस शराब के लिए तस्करों ने दुकानें निर्धारित की हैं। हाथीखाने के पास एक ठेले में हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब रखी होने की जानकारी होने पर क्षेत्र के शराब तस्कर ने विक्रेता को शराब नहीं बेचने की धमकी दी। इसी बात पर कहासुनी होने पर तस्करों ने शराब बेच रहे युवक को बुरी तरह पीट दिया। युवक को पिटता देख नजदीक में ही हार्डवेयर की दुकान चला रहे गितेश अग्रवाल ने इसका विरोध किया, जिस पर तस्करों ने अग्रवाल से भी मारपीट कर दी। अग्रवाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में तीन लोगों को नामजद करते हुए मारपीट करने एवं तमंचा कनपटी में रखने तथा हवा में फायर करने का आरोप लगाया है। बाजार चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उन्होेंने इस मामले में कुछ लोगों के बयान लिए। सिंह ने कहा तहरीर दोनों पक्षों से आई है।