फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सरकारी अस्पताल में पहली बारी हुआ टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन

सरकारी अस्पताल में पहली बारी हुआ टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में पहली बारी हुआ टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन
काशीपुर। पांच दिन पहले टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने वृद्ध का सफल ऑपरेशन किया, जिस पर परिजनों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मोहल्ला माझा कॉलोनी दड़ियाल बस स्टैंड टांडा निवासी बुजुर्ग श्याम सिंह पुत्र स्व. प्रसादी सिंह को बीती 25 फरवरी को दड़ियाल रोड पर टेंपो चालक ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जांच कराने पर उनके बांये कूल्हे की हड्डी टूटी मिली। 28 फरवरी को सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गहलौत ने एक घंटे में बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन किया। अधिक उम्र होने के बाद भी सफल ऑपरेशन होना चिकित्सक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में सफल ऑपरेशन होना जिले में पहला केस है। इस पर परिजनों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम सिंह के तीन पुत्र और पांच पुत्रियां सभी विवाहित हैं। तीनों पुत्र ट्रांसपोर्ट कार्यों से जुड़े हैं। सबसे छोटे पुत्र दिनेश सिंह ने बताया कि उनके पिता इतनी उम्र होने के बाद भी प्रतिदिन पैदल चलते हैं। वह प्रतिदिन आठ से दस किलोमीटर सुबह शाम चलते हैं।



- अधिकतर 70 वर्ष से अधिक उम्र होने पर कूल्हे के ऑपरेशन कम ही सफल होते हैं। लेकिन इससे अधिक की आयु में बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन होना उनके लिए एक नई क्रांति है। जिले के सरकारी अस्पतालों में इस प्रकार का सफल ऑपरेशन पहला हैं। बुजुर्ग स्वस्थ है। चलने के लिए उन्हें तीन माह से अधिक का समय लगेगा। एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
- डॉ. विकास गहलौत, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed