फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 64 से अधिक समस्याएं दर्ज

डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 64 से अधिक समस्याएं दर्ज

Tue, 04 Dec 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 64 से अधिक समस्याएं दर्ज

विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जन सुनवाई दिवस पर जिला कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही बाकी समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान 64 से अधिक समस्याएं दर्ज कराई गईं। फरियादियों ने वृद्धा पेंशन, अर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र, मार्ग बनवाने की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। शांतिपुरी की दीपा कुनियाल ने भूमि की जांच कर पैमाइश कराने, शक्तिगढ़ सितारगंज के सुबल दास ने उज्ज्वला योजना का लाभ, गदरपुर की पुष्पा ने लीज स्थानांतरण, रुद्रपुर की रीता अरोरा ने बच्चे का उपचार कराने से संबंधित समस्याएं रखीं। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसई लोनिवि जीसी विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आरजि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed