फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   7.54 percent decline in voting increased tension of political parties

Udham Singh Nagar News: 7.54 फीसदी घटे मतदान ने सियासी दलों की बढ़ाई टेंशन

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
7.54 percent decline in voting increased tension of political parties

विज्ञापन
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में पड़े 7.54 प्रतिशत कम मतदान ने राजनीतिक दलों को टेंशन दे दी है। अभी तक लोकसभा चुनाव 2014 व 19 में लगभग 72 प्रतिशत के आसपास मतदान का ट्रेंड रहा है। इस बार घटे मतदान प्रतिशत ने सभी चुनावी विश्लेषकों को भी साेचने पर मजबूर कर दिया है। मतदान बीतने के बाद दूसरे दिन राजनीति दलों से जुड़े लोगों में कम मतदान से सियासी फायदे नुकसान की चर्चा होती रही।

लोकसभा चुनाव 2014 में ऊधमसिंह नगर में 71.73 प्रतिशत वोट पड़े थे। यही ट्रेंड अगले 2019 लोकसभा चुनाव में भी बना रहा। जिले में कुल 72.12 प्रतिशत वोट बरसे थे। इस बार चुनाव में बढ़े मतदान को लेकर जहां राजनीतिक दल भी आश्वस्त थे, वहीं आयोग भी 85 प्रतिशत वोटिंग का लक्ष्य लेकर चल रहा था।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होते ही पूरे जिले में व्यापक स्तर पर मतदान बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए गए। इधर शुक्रवार को जब मतदान शुरू हुआ तो मतदाताओं में खासा उत्साह नहीं दिखा। गिने-चुने बूथों को छोड़ दें तो अन्य बूथों पर लाइन कम ही दिखी। लोग आसानी से आते गए और मतदान चलता रहा। शाम को जब आंकड़े आए तो पिछली बार के अपेक्षा कम मतदान हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित सभी 10 प्रत्याशियों का भाग्य तो ईवीएम में कैद हो गया है पर कम मतदान ने राजनीतिक पंडितों के समक्ष एक प्रश्न छोड़ दिया है। आखिर लगभग साढ़े सात प्रतिशत कम मतदान के मायने क्या हैं।
दिनभर दुकानों से लगातर राजनीति दलों से जुड़े लोग इसी पर बहस करते दिखे। जिले में हुए कम मतदान ने राजनीतिक दलों के लोगों पर शिकन ला दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed