फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   75 Tree Cuted In Shantipuri

शांतिपुरी में तस्करों ने काटे पॉपुलर के 75 पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
75 Tree Cuted In Shantipuri
शांतिपुरी में काटे गए पॉप्लर के पेड़। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र में शांतिपुरी नंबर चार पवन फार्म में नूरपुरखी में बड़े पैमाने पर पॉपलर के पेड़ काटकर तस्करी की जा रही है। अब तस्करों ने 75 पेड़ और काट दिए। तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पंतनगर थाने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शांतिपुरी स्थित दो हजार एकड़ में फैले पवन फॉर्म में दशकों पहले पॉपलर के हजारों पेड़ लगाए गए थे लेकिन पेड़ों की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। पेड़ो का स्थानीय लकड़ी तस्करों ने चोरी छिपे अवैध कटान शुरू कर दिया। फार्म के बीचोबीच से अब तक सैंकड़ो पेड़ काटे जा चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीते वर्षों में अब तक हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। एक सप्ताह पहले वन तस्करों ने 75 पेड़ और काट दिए। राजस्व प्रशासन को पता चला तो खलबली मच गई। तत्काल पटवारी को मौके पर भेजा गया। पटवारी की रिपोर्ट के बाद तहसीलदार ने पंतनगर थाने को पत्र भेजकर केस दर्ज करने के लिए कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जंगल बचाने के लिए कोई स्थाई कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन

इधर, किच्छा के तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने कहा कि पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर थाना पंतनगर को पत्र लिखकर पवन फार्म में पॉपलर के पेड़ के संबंध में केस दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई करने को लिखा गया है। तस्करों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ट्रैक्टर-ट्राली से पार हुए गिल्टे
रुद्रपुर। पवन फार्म में पॉपुलर के 75 पेड़ एक दिन में ही नहीं काटे गए। एक सप्ताह पहले पेड़ काटे गए। चार दिन पूर्व फार्म से एक के बाद एक चार ट्रैक्टर ट्राली पॉपुलर के गिल्टे लेकर तीसरी मील फाटक से पार हुए। पुलिस और राजस्व विभाग तक मामला पहुंचने के बावजूद इसे दबाए रखा गया। इससे विभागीय कर्मियों की भूमिका भी शक के दायरे में है।

पवन फार्म के आसपास रहने वाले लोगों के अनुसार पेड़ का कटान राजस्व कर्मचारियों की शह पर होता है। पेड़ काटने के बाद उन्हें ठिकाना लगाने में भी कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है। कुछ दिन पहले कटे पेड़ के गिल्टो को ले जाते समय उन्होंने चार ट्रैक्टर-ट्राली को देखा था। उनका कहना है कि पुलिस को भी अवैध कटान के बारे में जानकारी है लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed