{"_id":"620ab42ad55d1b282435f8df","slug":"72-voting-in-udhamsingh-nagar-rudrapur-news-hld453753976","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 प्रत्याशियों के लिए 72 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 प्रत्याशियों के लिए 72 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
रुद्रपुर के बिगवाड़ा मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम में कैद हुआ 72 प्रत्याशियों का भाग्य
-जिले की किच्छा सीट पर हैं सबसे अधिक 12 प्रत्याशी
- 10 मार्च को होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। गुनगुनी धूप ने मतदाताओं का उत्साह बढ़ा दिया। लोकतंत्र के पर्व का उल्लास बूथों के बाहर लगीं वोटरों की लंबी-लंबी लाइनों में नजर आया। गांव हों या शहर, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग कोई पीछे नहीं रहा। ऊधमसिंह नगर जिले की नौ सीटों पर 72 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब 10 मार्च को मतगणना होगी।
जिले की हर विधानसभा सीट पर मतदान के लिए मॉडल, पिंक और दिव्यांग बूथ बनाए गए थे। उन्हें गुब्बारों से सजाया गया था। सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। मॉडल बूथ पर मतदाताओं के लिए पानी की भी खास व्यवस्था थी। पिंक बूथ पर महिला कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई गई थी। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई दिन पहले से जिला प्रशासन ने कई जागरूक कार्यक्रम आयोजित कराए गए, जिसका नतीजा सोमवार को सामने आया और उत्साह से लबरेज मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की। इन मतदाताओं के वोट ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इधर, मतदान के बाद देर शाम पोलिंग पार्टियों ने वापस लौटकर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया। अब 10 मार्च को मतगणना के बाद जिले के नये विधायक तय होंगे।
---
जिले की विस सीटों के विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी
---
सीट - प्रत्याशियों की संख्या
--
किच्छा - 12
जसपुर- 10
रुद्रपुर- 09
काशीपुर-08
खटीमा- 08
सितारगंज-07
बाजपुर- 06
गदरपुर- 06
नानकमत्ता- 06
----
जिले में मतदाताओं की संख्या
----
विधानसभा - पुरुष - महिला - नए मतदाता - ट्रांसजेंडर
जसपुर - 70061 - 62587 - 2771 - 6
काशीपुर - 91365 - 85367 - 3213 - 8
बाजपुर - 79329 - 72333 - 2479 - 4
गदरपुर - 74480 - 69264 - 2743 - 2
रुद्रपुर - 101847 - 90740 - 3379 - 6
किच्छा - 73152 - 66369 - 2809 - 4
सितारगंज - 64283 - 58427 - 2642 - 3
नानकमत्ता - 62785 - 60907 - 2872 - 2
खटीमा - 60880 - 59260 - 3496 - 5
कुल - 678182 - 625254 - 26404 - 40