{"_id":"5c7ad639bdec22739e2a66bd","slug":"71551554105-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में राज्य सीमा पर यूपी क्षेत्र में डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
शनिवार को बाजपुर-रामपुर मार्ग पर वन विभाग के बैरियर के पास डंपर ने बाइक सवार लाखन सिंह (55) निवासी यूपी के गांव पटवाई (रामपुर) को कुचल दिया। बाजपुर दोराहा पुलिस चौकी के एसआई डीसी भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे से बाइक सवार को निकालकर सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हल्द्वानी रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. केपी सिंह ने बताया कि हल्द्वानी ले जाते समय लाखन सिंह ने कालाढूंगी के पास दम तोड़ दिया।
एसआई डीसी भट्ट ने बताया कि चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना क्षेत्र यूपी होने पर यूपी पुलिस ने डंपर और बाइक को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।