{"_id":"5c0820ecbdec2241af666091","slug":"71544036588-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से वेतन न मिलने से शिक्षक संघ ने जतायी नाराजगी ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से वेतन न मिलने से शिक्षक संघ ने जतायी नाराजगी ,
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के बीआरसी रुद्रपुर में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बुधवार को जिला स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान एसएसए में कार्यरत शिक्षकों का नवंबर का रुका वेतन जारी करने, उच्चीकृत विद्यालयों में समायोजन करके शिक्षकों को भेजने, सातवें वेतनमान का एरियर जल्द खातों में डालने आदि पर चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 30 दिसंबर को कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। कुछ विकास खंडों में कोटा मनी और सदस्यता सूची प्राप्त न होने के कारण निर्वाचन दिसंबर में संभव नहीं है। तीन माह का कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा है। बैठक में जयप्रकाश सिंह, रणवीर सिंह, योगेंद्र गोयल, गोपी सिंह, महेंद्र यादव, नरेश वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, प्रमोद चौहान, गेंदालाल गंगवार, अनूप दत्ता, कैलाश सक्सेना, राजकुमार राणा, शंकर सिंह आदि थे।