फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   670 pilgrims from the state returned home on separate flights.

Udham Singh Nagar News: प्रदेश के 670 हाजियों की अलग-अलग फ्लाइट से हुई वतन वापसी

Fri, 19 Jun 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
670 pilgrims from the state returned home on separate flights.
जसपुर। राज्य से हज पर गए 1351 हाजियों में से 670 हाजी अलग-अलग फ्लाइट से सकुशल वतन पहुंच गए हैं। राज्य हज समिति के चेयरमैन समेत अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों का स्वागत उन्हें घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन हाजी खजीब अहमद ने बताया कि हज-2026 संपन्न होने के बाद सऊदी अरब से हाजियों के वतन लौटने का सिलसिला जारी है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार के दिन तीन अलग-अलग फ्लाइट से सर्वाधिक 433 हाजियों की वतन वापसी हुई है। इस बार प्रदेश के 1351 लोगों ने हज किया है। इनमें 670 की वतन वापसी हो गई है। शेष हाजियों की वापसी विभिन्न फ्लाइट से आगामी 28 जून तक होगी। चेयरमैन ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुताबिक हज-2027 की यात्रा की घोषणा इसी वर्ष आगामी किसी भी माह में होने की उम्मीद है। इच्छुक हज आवेदकों को 31 दिसंबर 2027 की वैधता वाला पासपोर्ट तैयार रखना होगा। नए पासपोर्ट आवेदकों को उपनाम एवं अंतिम नाम के कॉलम को जरूरी भरना होगा। ताकि हज-2027 के लिए नुसुक मसार पोर्टल पर परेशानी न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed