फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   650 grams in place of one kilo of oatmeal in Anganwadi

आंगनबाड़ी केंद्र पर टेक होम राशन योजना में गड़बड़ी हुई उजागर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
650 grams in place of one kilo of oatmeal in Anganwadi
13केटीएम08पी-खटीमा में धात्री द्वारा दिए गए सामान का जायजा लेते तहसीलदार। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। आंगनबाड़ी केंद्रों में मानकों को ताख पर रखकर राज्य सरकार की टेक होम राशन योजना को पलीता लगाने का एक मामला उजागर हुआ है। इसमें तहसीलदार के समक्ष गरीब बच्चों एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सामग्री बेहद घटिया एवं मात्रा में भी कम है।
विज्ञापन

ग्रामसभा मझरा फार्म निवासी कमल सिंह ने टीएचआर सामग्री के बंद पैकेट तहसीलदार यूसुफ अली के समक्ष रखे। तहसीलदार ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुषमा जौहरी को तलब कर बांटे गए टीएचआर सामग्री का अवलोकन किया। इसमें एक किलो टाटा नमक के स्थान पर टाटा टावा नमक पाया गया। दलिया एक किलो के बजाय 650 ग्राम ही था।
विज्ञापन

गुणवत्ता विहीन आधा किलो बड़ी 265 ग्राम मिली। सत्तू की मात्रा भी कम लेकिन गुणवत्ता विहीन बतायी जा रही थी। बच्चों एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाले टीएचआर सामग्री दलिया, सूजी, मूंगदाल, सत्तू, बड़ी एवं नमक की गुणवत्ता एवं कम मात्रा का मामला तहसीलदार ने बांट माप निरीक्षक एवं फूड इंस्पेक्टर के सुपुर्द कर दिया। शिकायत कर्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र से मिली इस सामग्री के कराए गए वजन की वीडियोग्राफी भी तहसीलदार के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed