{"_id":"5af5e8e44f1c1be5408b4885","slug":"61526065380-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर बाजार के अतिक्रमण पर आज गरजेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर बाजार के अतिक्रमण पर आज गरजेगी जेसीबी
Updated Sat, 12 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रशासन और नगर निगम की टीम शनिवार से एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रही है। शुक्रवार शाम मुख्य नगर आयुक्त और एसडीएम ने टीम के साथ बाजार क्षेत्र का दौरा भी अतिक्रमण का जायजा लिया। प्रशासन अतिक्रमणकारियों को पूर्व में मुनादी करवाकर कार्रवाई की चेतावनी दे चुका है।
रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में पक्के पर अतिक्रमण पर नगर निगम की टीम 1188 लाल निशान लगा चुकी है। हालांकि कुछ लोगों ने अपने अतिक्रमणों को स्वयं ध्वस्त कर दिया है। लेकिन, कुछ रसूखदार अतिक्रमणकारियों ने अभी भी अतिक्रमण नहीं हटाया है। इन पर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है।
अभियान के दौरान टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। शुक्रवार देर शाम मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह और एसडीएम युक्ता मिश्रा ने टीम के साथ मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण का जायजा लिया। टीम को बाजार क्षेत्र में दौरा करता देख अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है। जरूरत पड़ी तो पुलिस बल के साथ पीएसी को बुलाया जा सकता है।