फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   54 Thousands Vaccine Quota

ऊधम सिंह नगर को मिली 54 हजार कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
54 Thousands Vaccine Quota
रुद्रपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन का संकट काफी हद तक कम हो गया है। शनिवार को देहरादून से जिले के लिए 54 हजार वैक्सीन भेजी गई। जिले में अब कुल उपलब्ध वैक्सीन की संख्या करीब 80 हजार हो गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 3,302 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। 45 प्लस से अधिक के 2130 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 1958 ने पहली डोज और 172 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह 18 प्लस के 1172 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 998 ने पहली डोज और 174 ने दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 21 जू्न से 18 प्लस और 45 प्लस की सीमा समाप्त कर सभी के लिए वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने से जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत
रुद्रपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई। इनमें दो लोग रुद्रपुर कोविड अस्पताल, दो संजीवनी अस्पताल और एक देवभूमि अस्पताल में भर्ती थे। सभी मृतकों की कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार अंत्येष्टि कर दी गई। साथ ही जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 32 संक्रमित स्वस्थ हुए। कोरोना जांच के लिए 1359 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 195 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed