{"_id":"687e94fb57284a157c0b121b","slug":"51-women-took-out-kalash-yatra-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129844-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Tue, 22 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रामजीवनपुर में शिव मंदिर में शिव मूर्ति की स्थापना के अवसर पर 51 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। दीपक घाट स्थित कोसी नदी से शुरू होकर पूरे गांव में घूमकर शिव मंदिर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। कलश यात्रा के बाद मंदिर में पंडित कैलाश चंद्र तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और बाद में डीजे पर डांस करते गुलाल की होली भी खेली। वहां सुनीता, सीमा, कमलेश, पार्वती, कमला, पूनम, मिथलेश, अनीता, पूजा, अनिता आदि थीं।
विज्ञापन