फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50-member farmer group leaves for Delhi Cooch

दिल्ली कूच के लिए 50 सदस्ययी किसान जत्था हुआ रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
50-member farmer group leaves for Delhi Cooch
50-member farmer group leaves for Delhi Cooch - फोटो : KASHIPUR
सितारगंज/नानकमत्ता। कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए मंगलवार को 50 सदस्यीय किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। किसान कृषि कानूनों के वापस लिए जाने तक धरने में शामिल होने के लिए रजाई, गद्दे सहित खाने का सामान भी लेकर गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के भानू और टिकैट यूनियन से जुड़े किसान ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य निजी वाहनों से दिल्ली रवाना हुए। किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार काले कानून लाकर देश के अन्नदाता किसान को पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है।
विज्ञापन

किसान कानूनों को वापस लेने तक धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी के साथ जा रहे हैं। वहां मनदीप सिंह, मलकीत सिंह, लखविंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, शेर सिंह, करनैल सिंह, तरसेम सिंह, जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे। वहीं, सितारगंज में भारतीय किसान यूनियन के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिन्नी ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। कहा कि पीएम मोदी अपने मन की बात तो सुनाते हैं लेकिन किसानों के मन की बात नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया की कोरोना काल के चलते किसानों को टुकड़ियों में भेजा जा रहा है। जिले से ढाई हजार किसान भेजने का लक्ष्य रखा गया है। दो दिनों के भीतर जिले से एक हजार किसान और दिल्ली जाएंगे। बुधवार को यूनियन की युवा शाखा के जिला अध्यक्ष सुखदीप सिंह सहोता, ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार सिंह के नेतृत्व में 300 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। संवाद
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में यूनियन की बैठक वरिष्ठ किसान हरभजन सिंह की अध्यक्षता में हुई।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कृषि कानूनों की निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही धान क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान के तुरंत भुगतान करने की मांग उठाई। बताया कि आवारा पशुओं से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। बाजपुर चीनी मिल सुचारु नहीं होने पर वाहनों में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की गन्ने की फसल को आठ घंटे के भीतर तोले जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। वहां पर विनोद गुंबर, अशोक सेठी, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद उस्मान, अली मोहम्मद, लक्ष्मण दास, श्याम कुमार, प्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed