{"_id":"5b44fe234f1c1bc1248b59f8","slug":"41531248163-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में एंटी रेबीज और सिरिंज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में एंटी रेबीज और सिरिंज खत्म
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है। मरीजों को मजबूरन एंटी रेबीज इंजेक्शन और सीरिंज मेडिकलों से खरीदकर लगवा रहे हैं।
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में रोज कुत्ते के काटने से घायल करीब आधा दर्जन से अधिक लोग आते हैं। मुख्यालय से पिछले महीने दो सौ एंटी रेबीज इंजेक्शन की खेप आई थी, जो सोमवार को खत्म हो गई है। मरीजों को मजबूरन मेडिकलों से अधिक दामों में इजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं।
मंगलवार को टांडा उज्जैन निवासी मंजीत कौर ने बाजार से एआरबी खरीदकर लगवाया।
साथ ही चार अन्य लोगों ने बाजार से इंजेक्शन खरीदकर लगवाएं। इसके अलावा मंगलवार को अस्पताल में सिरिंज भी खत्म हो गई। इमरजेंसी कक्ष में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को मेडिकल स्टोरों से सिरिंज खरीदनी पड़ी। सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि 16 जुलाई को मुख्यालय से एआरबी लाई जाएगी। सिरिंज भी खत्म हो गई है, उसे लोकल स्तर पर खरीदा जा रहा है।