फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   40 secondary schools will be repaired soon

Udham Singh Nagar News: 40 माध्यमिक स्कूलों की जल्द की जाएगी मरम्मत

Wed, 21 Aug 2024 03:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
40 secondary schools will be repaired soon
रुद्रपुर। राजकीय माध्यमिक स्कूलों की मरम्मत के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिले में सी श्रेणी यानि विशेष मरम्मत की सूची में चयनित 40 स्कूलों के आगणन को तैयार करने का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इस आगणन के आधार पर ही राज्य सरकार से धनराशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में जर्जर हो चुके माध्यमिक स्कूलों को जमींदोज कर नए भवन निर्माण की योजना है। मरम्मत योग्य स्कूलों के भवनों को भी बनाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन ने कम मरम्मत, विशेष मरम्मत, पूर्ण मरम्मत और निर्माण की आवश्यकता वाले स्कूलों को ए, बी, सी और डी श्रेणी में चिह्नित किया है।
विज्ञापन

इधर विशेष मरम्मत के योग्य 57 स्कूलों में से 40 स्कूलों के आगणन का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के तैयार आगणन के आधार पर ही राज्य सरकार से धनराशि की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



केएस रावत, सीईओ ने बताया कि जिले में सी ग्रेड की श्रेणी में शामिल 40 स्कूलों के आगणन ग्रामीण निर्माण विभाग तैयार करेगा। इस आगणन के आधार पर धनराशि की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed