फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   39.12 MLD less water is being received daily in the waterlogged Terai

Udham Singh Nagar News: तरबतर रहने वाली तराई में रोजाना 39.12 एमएलडी कम मिल रहा पानी

Sat, 18 Mar 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
39.12 MLD less water is being received daily in the waterlogged Terai
रुद्रपुर। जिले में भरपूर पानी होने के बाद भी सरकार की ओर से जनता को प्यासा छोड़ा जा रहा है। जिले में प्रतिदिन 144.81 एमएलडी पानी की मांग है लेकिन जल संस्थान की ओर से 105.69 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। 39.12 एमएलडी पानी की मांग जल संस्थान पूरी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में ही तीन लाख की आबादी पर सिर्फ तीन हजार पेयजल कनेक्शन है। उपभोक्ताओं को जल संस्थान की ओर से 2.64 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है जबकि 2.79 एमएलडी पानी की आपूर्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए लगाए गए हैंडपंप भी जमींदोज होने के कगार पर हैं। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों की मानें तो बौर जलाशय में 787.6 क्यूसेक पानी है। बीते साल से तुलना करें तो इस बार जलाशय में पानी अधिक है। सिंचाई विभाग के एई भुवन चंद्र उपाध्याय ने बताया कि हरिपुरा जलाशय में भी 787.6 क्यूसेक पानी की मात्रा है। जलाशय से जौनल व ककराला फीडर से 20-20 क्यूसेक पानी किसानों की मांग के अनुसार छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तराई में 21 वर्ष में लग चुके 4574 हैंडपंप
रुद्रपुर। तराई में वर्ष 2002-03 में 267 हैंडपंप लगाए गए। इसी तरह 2003-04 में 342, 2004-05 में 351, 2005-06 में 382, 2006-07 में 424, 2007-08 में 269, 2008-09 में 299, 2009-10 में 203, 2010-11 में 144, 2011-12 में 120, 2012-13 में 324, 2013-14 में 282, 2014-15 में 245, 2015-16 में 189, 2016-17 में 308, 2017-18 में 61, 2018-19 में 186, 2019-20 में 50, 2020-21 में 40, 2021-22 में 88 हैंडपंप लग गए हैं। 2022-23 में पेयजल निगम की ओर से हैंडपंप नहीं लगाए गए हैं। संवाद


जल संस्थान के रुद्रपुर में हैं 11 ओवरहैड टैंक
रुद्रपुर। रुद्रपुर के जलकल परिसर में 500 व 1300 किलोलीटर के ओवरहैड टैंक लगे हैं। आदर्श कालोनी में 1500 केएल, आवास विकास-1 में 150 केएल, आवास विकास-2 में 200 केएल, कलक्ट्रेट परिसर में-1 में 350 केएल, कलक्ट्रेट परिसर-2 में 500 केएल का ओवरहैड टैंक लगा है। रुद्रपुर ग्रामीण के जयनगर में 250 केएल, शिमला पिस्तौर में 200 केएल, गंगापुर में 350 केएल, राघवनगर में 200 केएल व देवरिया में 400 केएल का ओवरहैड टैंक लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed