फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नगरवासियों को प्रत्येक दिन सरकारी कोटे पर मिलेगा राशन

नगरवासियों को प्रत्येक दिन सरकारी कोटे पर मिलेगा राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नगरवासियों को प्रत्येक दिन सरकारी कोटे पर मिलेगा राशन

विज्ञापन
सितारगंज नगर में अब हर दिन कोटाधारकों को राशन वितरण के लिए कोटे खोलने होंगे। राशन न मिलने की लोगों की समस्याओं के बाद पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट से वार्ता कर यह फैसला लिया है। नगर पालिका सभागार में कोटा धारकों, पूर्ति निरीक्षक एवं पालिका बोर्ड की बैठक हुई। वार्ड सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि नगर में सरकारी राशन कोटे की दुकानें राशन उठाने के बाद प्रत्येक दिन खुलनी चाहिए। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई। चेयरमैन ने कहा कि नगर के 13 वार्ड में अभी तक सात राशन कोटे हैं। बताया कि अब हर वार्ड में राशन कोटा खोलने की व्यवस्था की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट और लीना धामी ने भी इस पर सहमति जताई। बिष्ट ने बताया कि अप्रैल में सर्वे के बाद नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। वहां पर जहूर इस्लाम, सचिन गंगवार, रहमत हुसैन, लक्ष्मण सिंह राणा, रवि रस्तोगी, जिलानी अंसारी, अकरम बेग, पंकज गहतोड़ी, नितिन चौहान, कोटाधारक राजेश खन्ना, राकेश काका, कफील अहमद, भगवान दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed