{"_id":"5bbcfadd867a55284c644a14","slug":"31539111645-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल गिरफ्तारी करे पुलिस : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल गिरफ्तारी करे पुलिस : आईजी
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में आईजी (कुमाऊं) पूरन सिंह रावत ने धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर अपराधों में अपराधियों को गिरफ्तारी पर स्टे न मिले, इसके लिए भी पुलिस पहले से तैयारी रखे। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी आईजी ने जोर दिया।
बैठक में आईजी ने कहा कि एनडीपीएस के मामलों में जिले की पुलिस ने बेहतर काम किया है। नशा कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें चिह्नित कर उन क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाए, जहां से उन्हें नशे का सामान उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि किच्छा के समीर हत्याकांड में फरार हत्यारोपी राजा की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
हल्द्वानी में हुए पूनम हत्याकांड में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वह मामला पेशेवर गिरोह का नहीं लग रहा है। बैठक में एसएसपी डा. सदानंद दाते, एसपी सिटी रुद्रपुर देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी काशीपुर डा. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ काशीपुर राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर हिमांशु साह आदि थे।
विज्ञापन
एसएसआई कमलेश भट्ट बने पुलिस मैन आफ द मंथ
रुद्रपुर। आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने अपराध समीक्षा बैठक में रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई कमलेश भट्ट को पुलिस मैन आफ द मंथ चुना गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और पांच सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि कमलेश भट्ट की ओर से सितंबर में दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर पांच ग्राम स्मैक और 575 नशे के इंजेक्शन की बरामदगी के साथ ही कई अन्य मामलों के खुलासे में कमलेश की भूमिका अहम रही।