फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   311 polling stations may increase in nine assembly constituencies

Udham Singh Nagar News: नौ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ सकते हैं 311 मतदेय स्थल

Fri, 13 Jun 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
311 polling stations may increase in nine assembly constituencies
रुद्रपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदेय स्थल में मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से घटाकर 1200 करने के बाद जिले में मतदेय स्थलों की संख्या में इजाफा होगा। नौ विधानसभाओं में 311 मतदेय स्थल चिन्ह्ति किए गए हैं। इन मतदेय स्थलों की सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद सूची आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले की नौ विधानसभाओं में 1464 मतदेय स्थल हैं। इनमें जसपुर में 145, काशीपुर 202, बाजपुर में 174, गदरपुर में 163 और रुद्रपुर में 210 मतदेय स्थल हैं। किच्छा में 160, सितारगंज 136, नानकमत्ता 142 और खटीमा विधानसभा में 132 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदेय स्थलों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदेय स्थल को लेकर मतदाताओं की संख्या घटाने के बाद जिले में 311 नए मतदेय स्थल चिन्ह्ति किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ व सुपरवाइजर 26 जून से 10 जुलाई तक मतदेय स्थलों का सत्यापन करेंगे। इसकेलिए उनको 55 बिंदुओं का प्रारूप भरकर देना होगा। इस प्रारूप में मतदेय स्थल के भवन, दरवाजे, खिड़कियों की स्थिति, रैंप सहित अन्य जानकारियां देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed