फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   300 Hours Kavi Sammelan

लगातार 300 घंटे तक चलने वाला विश्व का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
300 Hours Kavi Sammelan
रुद्रपुर। विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन का आगाज हो गया है। इसमें लगातार 300 घंटे तक कवि काव्य पाठ करेंगे। लगातार 13 दिनों तक दिन-रात चलने वाले इस आयोजन में देश के अलावा विदेशों में रह रहे भारतवंशी भी शामिल हो रहे हैं। कवि सम्मेलन का संचालन आवास-विकास स्थिति बुलंदी संस्था के कार्यालय से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुलंदी जज्बाते कलम साहित्यिक संस्था की ओर से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से किया गया। संस्था के संस्थापक कवि विवेक बादल बाजपुरी ने बताया कि उनकी 42 सदस्यों की टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके संचालन का कार्य कर रही है। विश्व के कई देशों में इसका प्रसारण हो रहा है। 300 घंटे के इस आयोजन में कुल 1275 कवि काव्य पाठ करेंगे।
विज्ञापन

वहीं विश्व रिकार्ड बनाने के लिए इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था की ओर से जमशेदपुर से प्रोड्यूसर विनीत ओझा की टीम हिंदी कवि सम्मेलन की निगरानी कर रही है। कवि विवेक ने बताया कि पहले दिन कुल 35 कवियों ने काव्य पाठ कर लूटी वाहवाही। तकनीकी प्रबंधन के लिए दिल्ली से रिंकू निगम, रविकांत, बनारस से हारून राशिद, रुद्रपुर से अभिषेक मिश्र, नवीन आर्या, गोपेश्वर चमोली से सुरभि खमेड़ा, अक्षिता रावत, जलालाबाद से सत्यार्थ दीक्षित आदि संचार व संचालन कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में जर्मनी से डॉ. शिप्रा शिल्पी, कनाडा से संदीप त्यागी, राकेश तिवारी, आनंद आदि सहयोग कर रहे हैं। वहीं आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका आदि में स्थानीय चैनलों पर भी हिंदी कवि सम्मेलन को प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed