फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   27 thousand women became Lakhpati Didi

Udham Singh Nagar News: 27 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
27 thousand women became Lakhpati Didi

विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 88 हजार महिलाओं में 27 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इनमें 324 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी कमाई प्रतिवर्ष तीन से छह लाख के बीच है, जबकि 66 छह लाख से अधिक तक की आय कर रही हैं।
जिले में 8800 से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। समूहों से जुड़ी महिलाओं के स्वरोजगार से जोड़ा गया है। इसमें कुछ महिलाएं कृषि क्षेत्र से जुड़ी है तो कुछ दुकान, रेस्टोरेंट आदि का संचालन भी कर रही हैं। वहीं अधिकतर महिलाएं समूहों से जुड़े काम कर रही हैं। इन महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ मिला तो इन्होंने अपनी मेहनत की इबारत लिख डाली। बीते वित्तीय वर्ष 27258 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

इसके लिए जिले से कुल 31752 महिलाओं को चिन्हित किया गया। इसमें 1010 महिलाएं 25 हजार तक आय कर रही हैं। तो वहीं 1530 महिलाएं 25 हजार से 60 हजार के बीच, 2945 महिलाएं 60 हजार से एक लाख के बीच अपनी आय पा रही हैं। जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत लक्ष्य के आंकड़ों को पूरा कर लिया। इसमें सबसे अधिक संख्या एक से तीन लाख तक आय करने वाली महिलाओं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed