{"_id":"699363abdde7ba6abd0f3152","slug":"26-students-skipped-uou-exams-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-139342-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 26 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी यूओयू की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 26 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी यूओयू की परीक्षा
Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड मुक्त विवि (यूओयू) की ओर से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 26 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित यूओयू की स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट आदि परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं जो 11 अप्रैल तक संचालित होंगी। इसमें करीब 900 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। केंद्राध्यक्ष डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 42 में से 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि छह अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में 44 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 35 उपस्थित रहे जबकि नौ अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 62 में से 51 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
बताया कि मास्टर इन सोशल वर्क, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र आदि विषयों की पहले दिन परीक्षा हुई। एमएससी भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, एमए हिंदी, इतिहास, बीए राजनीति शास्त्र, कॉमर्स, स्पेशल बीएड आदि परीक्षाएं चल रही है। कक्ष निरीक्षक डॉ. कुंवरपाल सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रेणुका चौहान आदि ने परीक्षाएं संपन्न कराई।