{"_id":"61d9d8537c76ec58ec4079b0","slug":"2582-name-of-voter-deleted-in-us-nagar-rudrapur-news-hld450394158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची से डिलीट हुए ढाई हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची से डिलीट हुए ढाई हजार लोग
विज्ञापन
2582 Name of Voter Deleted in Us Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन राजपूत
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची से 2582 लोगों को हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के सर्वे के अनुसार ढाई हजार लोग मतदान का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं जिले में 48 ट्रांसजेंडर भी विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रयोग करेंगे।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाता सूची से नाम हटाने या पलायन करने पर भारत निर्वाचन आयोग के फार्म-7 को भरा जाता है। जिले में वर्ष 2021 तक 2582 लोगों ने फार्म-7 को भरा है। इसके साथ ही किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर भी परिवार के लोग फार्म-7 को भरते हैं। बता दें कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले के 27 ट्रांसजेंडरों ने मतदान का प्रयोग किया था।
इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में 48 ट्रांसजेंडर चुनाव में मतदान का प्रयोग करेंगे। एडीएम व उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि लोगों की मृत्यु या पलायन करने पर फार्म-7 को भरा जाता है। बीएलओ के सर्वे के मुताबिक जिले में 2582 लोगों ने फार्म-7 भरा है जिस कारण मतदाता सूची से इनको हटाया गया है।
विज्ञापन
जिले के 48 ट्रांसजेंडर भी करेंगे मतदान का प्रयोग
विधानसभा- ट्रांसजेंडर संख्या - मतदाता सूची से हटाए गए लोग
जसपुर - 06 - 287
काशीपुर - 08 - 381
बाजपुर - 04 - 333
गदरपुर - 07 - 235
रुद्रपुर - 07 - 489
किच्छा - 04 - 407
सितारगंज - 05 - 173
नानकमत्ता -02 - 133
खटीमा - 05 - 144
कुल - 48 - 2582