{"_id":"65d8f7cdf6705f28c0090f94","slug":"25-lakhs-fraud-in-the-name-of-lottery-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108560-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लाटरी बेचकर 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लाटरी बेचकर 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 24 Feb 2024 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
मेट्रोपोलिस सिटी की दशहरा समिति के छह आयोजकों पर केस दर्ज
पंतनगर। मेट्रोपोलिस सिटी सोसायटी के अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। दशहरा मेले के आयोजकों पर आरोप है कि इन्होंने मेले के दौरान 25 हजार लोगों को प्रतिबंधित लाॅटरी बेचकर 25 लाख रुपये हड़पे। कोर्ट के आदेश पर पंतनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि दशहरा समिति के आयोजक बिहारी लाल चोमवाल, हितेश लालवानी, विक्रांत फुटेला, सुनील शुक्ला, एमआरडब्ल्यूए (मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष देवेंद्र शाही और एक अन्य ने दशहरा महोत्सव का आयोजन किया था। महोत्सव में लकी ड्राॅ कूपन के नाम पर अवसर की आड़ में रुपये निवेश करने के लिए मजबूर करके 25000 लोगों को 100 रुपये प्रति टिकट की दर से लाॅटरी टिकटों की बिक्री की थी। इसमें गरीब गार्ड, दुकानदार, स्टॉलर, कर्मचारी और घरेलू नौकर शामिल थे। लॉटरी के परिणाम 24 अक्तूबर 2023 को घोषित किए गए। आरोप लगाया कि पुरस्कार के रूप में करीब ढाई लाख रुपये अपने परिचितों और परिवार के सदस्यों को ही दे दिए। भोले-भाले गरीब लोगों की मेहनत की कमाई के 25 लाख रुपये बट्टे खाते में चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत सिडकुल पुलिस चौकी, सहित पंतनगर थाने, एसएसपी को की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।