फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   232 meritorious people got respect, faces blossomed

232 मेधावियों ने पाया सम्मान, खिले चेहरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
232 meritorious people got respect, faces blossomed
काशीपुर। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिलास्तर और स्कूल स्तर पर अव्वल रहे 232 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, स्कूल के प्रबंध निदेशक शशांक गहतोड़ी, स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष रस्तोगी, अमर उजाला के यूनिट हेड डीडी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला और स्कूल टॉपरों को अमर उजाला भविष्य ज्योति मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों ने मेधावियों को जीवन में सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पर्वू साईं स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, बीईओ आरएस नेगी, एबीईओ गीतिका जोशी विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में रक्षिता नागर, मनोज ऐरी, राजीव लोचन, युद्धवीर सिंह, संजीव मेहरोत्रा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि आप लोग अपने विद्यालयों में टॉपर हैं, इसलिए सम्मान के पात्र हैं। आपको एक के बाद एक मंजिल को पार करना है। जीवन में टास्क बनाकर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर कोशिश करें। आपको कैसे और किस दिशा में प्रयास करने हैं, इसके लिए अपना मन बना लें। हम दुनिया में आए हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार समाज और देश के प्रति दायित्वों में अपनी सहभागिता करें। मैने व्यक्तिगत जीवन में भी अनुभव किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मैंने जो पाना चाहा, उसे हासिल कर ही लिया।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि मेधावियों का सम्मान उनकी मेधा के लिए किया जाता है। अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। सफलता का कोई एक मंत्र नहीं होता है। थॉमस एडिशन के उदाहरण के माध्यम से बार-बार प्रयास करने पर ही सफलता हासिल होती है, इस बात को विद्यार्थी अपने जीवन में आत्मसात करें। सफलता पाने के लिए विद्यार्थी को कठिन परिश्रम करना बहुत जरूरी है। सपने जरूर देखें लेकिन ऐसे सपने देखे जो आपको सोने नहीं दें। जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लक्ष्य बनाकर उसी में रम जाना चाहिए।
खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने कहा कि मन में अगर कुछ करने का जुनून हो तो गरीबी-अमीरी कोई मायने नहीं रखती है। दृढ़ निश्चय बनाकर कठिन परिश्रम करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए विद्यालयों में मोटीवेशनल कक्षाएं होनी चाहिए। ताकि बच्चों को भविष्य में बेहतर करने के लिए सही मार्ग चुनने में सहायता मिल सके। मैंने जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए गृह मंत्रालय में दो वर्ष नौकरी करके छोड़ दी। शिक्षा विभाग में सात वर्ष तक बच्चों को पढ़ाने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुआ। खंड शिक्षाधिकारी बनने के बाद ब्लॉक में क्षेत्र के अधिकांश बच्चों के जीवन में रोशनी भरने के लिए उनको मोटीवेट कर रहा हूं। लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ते रहने से सफलता हासिल होती है।

उपशिक्षाधिकारी, गीतिका जोशी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मेधावियों को बेहतर समाज बनाने के लिए कम से कम 10 गरीब बच्चों को पढ़ाकर आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाना चाहिए, क्योंकि आज के बच्च ही कल का भविष्य है। जो भविष्य में अच्छे समाज को गढ़ने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed