फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   23 percent Adulteration in Haridwar Food

Udham Singh Nagar News: कांवड़ मेले में खपा दिए 23 प्रतिशत मिलावटी खाद्य पदार्थ

Sun, 23 Jul 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
23 percent Adulteration in Haridwar Food
उत्तराखंड में यूपी से हुई दुग्ध निर्मित मिलावटी पदार्थों की आपूर्ति
विज्ञापन

रुद्रपुर। हरिद्वार में हुए कांवड़ मेले में मिलावट खोरों ने इस साल 23 प्रतिशत मिलावटी खाद्य पदार्थ खपा दिए। राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला की रिपोर्ट में इसका खुलासा है। उत्तराखंड में मिलावटी दूध व दुग्ध निर्मित खाद्य पदार्थों की सबसे अधिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हो रही है। एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) की विजिलेंस टीम शीघ्र मनिहारन में छापा मार सकती है।
रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला से मोबाइल फूड लैब को कांवड़ मेले में जांच के लिए हरिद्वार व उससे सटे जिलों में सैंपलिंग के लिए भेजा गया था। 18 जुलाई तक टीम ने हरिद्वार के अलावा टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिलों में खाद्य पदार्थों के कुल 300 सर्विलांस सैंपल लिए और इनमें 56 फेल हो गए। जिनमें दूध के 18, पनीर के 12, मक्खन व दही का एक-एक सैंपल फेल मिले हैं। इन सभी दुग्ध निर्मित खाद्य पदार्थों में वसा की मात्रा कम पाई गई है। इसके अलावा मसालों के 20 सैंपल फेल हुए हैं, इनमें स्टार्च की मात्रा मिली है।
विज्ञापन

दाल के फेल दो सैंपल में रंग की मिलावट मिली है। रिफाइंड तेल के एक फेल सैंपल में वनस्पति तेल मिला है। साथ ही मिठाई के एक फेल सैंपल में स्टार्च व रंग की मिलावट मिली है। रिपोर्ट में चारों जिलों में कुल 18 प्रतिशत मिलावट मिली है, इससे सबसे अधिक 23 मिलावट हरिद्वार के कांवड़ मेले में मिली है। अब विभाग को सर्विलांस सैंपलिंग में फेल हुए 56 खाद्य पदार्थों की लीगल जांच करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सर्विलांस सैंपलिंग के बाद 23 प्रतिशत खाद्य पदार्थ मिलावटी मिले हैं। रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब फेल खाद्य सैंपलों की लीगल सैंपलिंग होगी। लेकिन इससे पहले एफडीए मिलावटी खाद्य पदार्थों के मुख्य स्रोत तक पहुंचना चाहती है। एफडीए विजिलेंस शीघ्र मनिहारन में छापा मार सकती है -
डॉ. आरएस कठायत, उपायुक्त, उपायुक्त, राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed