{"_id":"59dbca534f1c1b6e548b66c8","slug":"21507576403-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को हराकर जीता खिताब
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को हराकर जीता खिताब
काशीपुर। एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का समापन हो गया है। हल्द्वानी की टीम ने अल्मोड़ा को सात विकेट से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
दो दिनी प्रतियोगिता में हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल, रामनगर की सात टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला हल्द्वानी और अल्मोड़ा की टीम के बीच हुआ है। इसमें हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को सात विकेट हराया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बॉलर एकता बिष्ट ने ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने विश्वविद्यालय टीम का चयन किया। मुख्य चयनकर्ता डॉ. एचएस पपोला और अमरपाल सिंह रहे। उन्होंने बताया कि टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पंजाब में खेलेगी। इस मौके पर डॉ. नीरज आत्रेय ने एकता बिष्ट को स्मृति चिन्ह दिया। निर्णायक मंडल में नवनीत राव, राजेंद्र कुमार रहे। वहां पर संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य लॉ. पीसी जोशी, मुनीष कुमार शर्मा, पवन कुमार बक्शी, निमिषा अग्रवाल आदि थे।