{"_id":"5b4a473c4f1c1b6f548b464c","slug":"201531594556-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद है! सड़क के लिए बच्चों को बांधनी पड़ी मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद है! सड़क के लिए बच्चों को बांधनी पड़ी मुट्ठी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। गड्ढों में तब्दील सड़कें भी बच्चों की पढ़ाई में बाधक बन रही हैं। ग्राम सरकड़ा में ऐसी ही एक सड़क पर रोज दिककतों भरा सफर कर-करके परेशान हुए बच्चों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। जीजीआईसी और राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी के बच्चों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन आज तक इस छह किमी सड़क को नहीं बनवा पाए।
बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी से ग्राम सरकरा को जाने वाली सड़क करीब 18 वर्ष पहले बनी थी। छह किमी के इस मार्ग से कई गांव रामजीवनपुर, हाथीकुंडा, कोसीकाटा, रतनपुरा, जोगीपुरा और पिपलिया जुड़ते हैं। सड़क बनने के बाद से अब तक सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने से यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर स्कूली बच्चों के लिए ज्यादा मुश्किलें पेश आ रही हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भरने से पूरी सड़क पर कीचड़ हो जाता है। शनिवार को परेशान जीजीआईसी और राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी के बच्चों ने कीचड़ भरी सड़क पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन
बच्चों का कहना था कि बारिश में कीचड़ भरे रास्ते में निकलना मुश्किल होता है। जूते निकालकर जाना पड़ता है। कई बाद यूनिफार्म खराब हो जाती है। गहरे गड्ढों में पानी की वजह से कई बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं कई बार यूनिफार्म पर ज्यादा कीचड़ लगने पर मजबूरन अवकाश करना पड़ता है। बच्चों ने मांग की कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए।
इधर, ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन ने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के अलावा कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय से कई बार लिखित में कहा गया है। दोनों विधायकों ने सड़क का निरीक्षण भी किया था, लेकिन दोनों मंत्री बजट आने पर सड़क बनवाने की बात कहकर जाने के बाद आज तक लौटकर नहीं आए।