{"_id":"5b48f2ff4f1c1b47748b474e","slug":"201531507455-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परित्यक्ता और विधवा पेंशन को नौ करोड़, 59 लाख रुपये मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परित्यक्ता और विधवा पेंशन को नौ करोड़, 59 लाख रुपये मिले
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में पति परित्यक्ता पेंशन योजना और विधवा पेंशन योजना के लिए महिला कल्याण विभाग को तीन महीने का बजट मिल गया है। जिले में इन पेंशन योजनाओं के लिए बजट अवमुक्त होने से 22,317 लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
इन योजनाओं के तहत पिछली पेंशन लाभार्थियों को मार्च में मिली थी। जिले में 22,107 विधवा और 210 पति परित्यक्ता महिलाएं महिला कल्याण विभाग में पंजीकृत हैं। शासन ने दोनों पेंशन योजनाओं के तहत जिले के लिए नौ करोड़, 59 लाख, 51 हजार रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है।
इसमें से नौ करोड़, 52 लाख, 41 हजार रुपये का बजट विधवा पेंशन योजना के तहत बांटा जाएगा। जबकि सात लाख 10 हजार रुपये का बजट पति परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत बांटा जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा खरबंदा ने बताया कि दोनों पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मार्च तक पेंशन मिली थी। इस बार अप्रैल से जून तक की पेंशन का बजट प्राप्त हुआ है।