फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   उतर प्रदेश की आवास विकास कॉलोनी को परिषद ने नगर पालिका को हस्तान्तरंण किया

उतर प्रदेश की आवास विकास कॉलोनी को परिषद ने नगर पालिका को हस्तान्तरंण किया

Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश की आवास विकास कॉलोनी को परिषद ने नगर पालिका को हस्तान्तरंण किया
जसपुर। आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश ने नगर की आवास विकास कॉलोनी नगर पालिका को हस्तांतरित कर दी है। इससे कॉलोनी में विकास कार्य शुरू होंगे। इनका लाभ वहां बसे लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद यूपी के अधिशासी अभियंता जेपी द्विवेदी ने नगर पालिका परिषद को भेजे पत्र में कहा कि नगर की आवास विकास कॉलोनी 26.24 एकड़ में फैली है। इसमें 692 संपत्तियां स्वीकृत हैं। 503 संपत्तियां आवंटित हैं। इनमें आवंटी रह रहे हैं। इन आवंटियों को विद्युत, जल संयोजन उत्तराखंड के विभागों ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण हेतु प्रस्तावित योजना की सड़कें, पार्क, नालियां, पुलियों को योजना के ले-आउट प्लान में दर्शाया गया है। अविकसित क्षेत्र को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित किया जाना प्रस्तावित है। अविकसित क्षेत्र को संपत्ति आवंटन के पूर्व विकसित कराया जाएगा। इस क्षेत्र की सेवाऐं जैसे-जैसे विकसित होंगी, वैसे ही भविष्य में स्वत: नगर पालिका को हस्तांतरित मानी जाएंगी। हस्तांतरण के बाद नगर पालिका परिषद आवंटियों से नियमानुसार गृहकर, स्वच्छता कर आदि अपने प्रावधानों के अनुसार वसूलने के लिये अधिकृत है। पार्क में परिषद कार्यालय, पंप हाउस स्थित है जो नगर पालिका को बाद में हस्तांतरण किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष मो. उमर ने बताया कि हस्तांतरण की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी। यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब नगर पालिका परिषद, आवास विकास कॉलोनी में सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइटों का विकास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed