{"_id":"594187814f1c1b6c088b4581","slug":"201497466753-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग में जनरल स्टोर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग में जनरल स्टोर राख
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराने की दुकान में लगी आग
रुद्रपुर। देर रात शार्ट सर्किट से सुभाष कॉलोनी स्थित एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में मौजूद सामान जलकर राख हो गया।
श्याम टाकीज रोड स्थित कल्याणी में रहने वाले अनुपम नागपाल का सुभाष कॉलोनी में राधिका सेल्स के नाम से जनरल स्टोर है। मंगलवार शाम अनुपम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात दो बजे किसी ने अनुपम को उसकी दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना पर जब अनुपम दुकान पहुंचे तो देखा दुकान से आग की लपटें उठ रही थी।
सूचना पर दमकल की एक गाड़ी संग मौके पर पहुंचे एफएसओ हरीश गिरी ने अपनी टीम की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। अनुपम ने आठ महीने पहले ही दुकान खोली थी। उसके अनुसार आग से फ्रिज, टीवी, लैपटॉप, प्रिंटर और इंवर्टर के साथ ही अन्य सामान जलकर राख हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अनुपम की दुकान पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।