{"_id":"5fc2a5368ebc3eefbc77fd3b","slug":"201-feet-tiranga-at-kashipur-kashipur-news-hld4055439143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी चौक पर शान से लहराएगा 201 फिट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी चौक पर शान से लहराएगा 201 फिट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम की बैठक में भाग लेते पार्षद व अधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एमपी चौक पर 201 फीट का तिरंगा शान से लहराएगा। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक में निजी पार्किंग को कर के दायरे में लाने और लोडिंग-अनलोडिंग के लिए उपविधियां बनाए जाने पर मुहर लगाई गई। बैठक में कॉमर्शियल टैक्स बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
शनिवार को मेयर ऊषा चौधरी के अध्यक्षता में निगम की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें एमएनए गौरव कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार व पार्षद गुरविंदर चंडोक ने एमपी चौक पर फब्बारे के निकट 201 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति जताई। तय हुआ कि टेंडर आमंत्रित कर तिरंगा स्थापित किया जाएगा। इसमें ऐसी लाइटों का प्रयोग किया जाएगा ताकि रात में भी दिन जैसा प्रकाश प्रतीत हो। इस पर 10 लाख रुपये के व्यय का अनुमान है। वहीं एक सार्वजनिक प्याऊ भी लगाया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि कुछ लोग नगरीय क्षेत्र में निजी पार्किंग का संचालन कर रहे हैं, ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनसे टैक्स वसूला जाए। इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कॉमर्शियल टैक्स वसूलने पर भी चर्चा की गई। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से कर वसूली में निगम कर्मियों की शिथिलता पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। मेयर ने पूर्व में काम कर चुकी संस्था के कर्मियों की ओर से यूजर चार्ज वसूले जाने पर आपत्ति जताई। एसएनए आलोक उनियाल ने बताया कि यूजर चार्ज वसूलने के लिए जारी की गई सभी रसीदें वापस ले ली गई हैं। पार्षदों ने बिजली उपकरण की खरीद में गुणवत्ता पर ध्यान दिए जाने की मांग की। दीपक कांडपाल ने निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के लग रहे साप्ताहिक बाजारों पर भी कार्रवाई की मांग की। बैठक में वित्त विभाग की ओर से बताया गया कि प्रथम छमाही में 24 अक्तूबर तक निगम का अवशेष 25 करोड़ 35 लाख था। 20.37 करोड़ की आय हुई, जबकि खर्च 21.62 करोड़ लाख खर्च हो गया। जबकि 24. 87 करोड़ रुपये की बचत है। बैठक में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, कर अधीक्षक संजय मेहरोत्रा, पार्षद विनेश चौधरी, गंधार अग्रवाल, विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में पार्षदों को मिलेगा दोपहर का भोजन
काशीपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक में अब पार्षदों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में पार्षदों ने कहा कि अमूमन नगर निगम बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलती है। ऐसे में पार्षदों को समय से दोपहर का भोजन नहीं मिल पाता। इस पर बैठक के दौरान पार्षदों को लंच उपलब्ध कराने पर सहमति मिली। निगम द्वारा पार्षदों को पानी पीने के लिए तांबे की बोतलें पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई हैं।