फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 people injured in a road accident

टेंपो और बोलेरो की टक्कर में 20 लोग घायल

Sun, 02 Apr 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 02 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
20 people injured in a road accident
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बाइपास पर रविवार को टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए, स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक यात्री की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। लालकुआं से रुद्रपुर रूट पर चलने वाला एक टेंपो यूके04 टीए2513 रविवार दोपहर सवारियां लेकर लालकुआं से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। 

विज्ञापन


इसी दौरान नगला बाइपास पर रुद्रपुर से लालकुआं की ओर आ रही बोलेरो कार यूके04 एन2099 ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी, इससे टेंपो और बोलेरो में बैठे 20 यात्री घायल हो गए। स्थानीय टेपों चालकों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर एक युवती को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच में रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


घायल होने वालों में थाना खजुरिया रामपुर यूपी निवासी रविंद्र, प्रदीप, आसिफ, सोनू, बिलासपुर निवासी मुस्ताक अहमद, मो. अंजार, सकीना, सितारा बेगम, सुरैया बी, जियानूर, नसरीन बेगम, शिवा, वाजिद रजा, इस्लाम नबी, दिनेशपुर निवासी विनोद जोशी, कार रोड बिंदुखेड़ा निवासी हर्ष, चंदन, नंदी, आवास विकास रुद्रपुर निवासी गौरव पांडे हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि हालत गंभीर होने पर नगला पंतनगर निवासी हिमानी बिष्ट को हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड और ओवरस्पीड है हादसों का सबब
आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण वाहनों के ओवरलोड होने के साथ ही ओवरस्पीड फर्राटा भरना माना जा रहा है। पंतनगर नगला बाइपास रोड पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से यहां पर वाहन हद से अधिक स्पीड से चलकर दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीं रुद्रपुर से पंतनगर के लंबे रूट पर अधिक कमाई करने के लालच में टेंपो आदि क्षमता से अधिक सवारियां भर लेती हैं। रविवार को हुए हादसे में में भी टेंपो और बोलेरो में मानकों से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। परिवहन विभाग द्वारा जारी मानकों के अनुसार टेंपो और बोलेरो में मात्र 9-9 सवारियों की क्षमता होती है लेकिन रविवार को दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेंपो, बोलेरो में दस-दस सवारियां बैठाई गई थी। इसके चलते इतनी अधिक मात्रा में लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed