फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20% of the questions in the board exams will be based on higher order thinking skills.

Udham Singh Nagar News: बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी पूछे जाएंगे हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल के प्रश्न

Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
20% of the questions in the board exams will be based on higher order thinking skills.
रुद्रपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस साल बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्नपत्र में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र में 20 फीसदी हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल (उच्च कोटि का चिंतन कौशल) के प्रश्नों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इससे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की क्षमता का पता चलेगा। साथ ही बच्चों में रटने की आदत भी सुधरेगी।
विज्ञापन


वर्तमान सत्र जिले के हाईस्कूल में 21,362 व इंटरमीडिएट में 18,562 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में आर्डर थिंकिंग स्किल के प्रश्न जोड़ने से बच्चों का शिक्षा स्तर बढ़ने के साथ ही यह पता चल सकेगा कि परीक्षार्थी ने प्रश्न का उत्तर समझकर दिया है या फिर उत्तर को केवल रटा है। हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल से परीक्षार्थी के विश्लेषण, मूल्यांकन और निर्माण जैसे कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

रटने के बजाय ये कौशल छात्रों को सीखी गई जानकारी को सक्रिय रूप से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इन प्रश्नों को इसलिए भी जोड़ा गया है ताकि परीक्षार्थियों काे इंटरमीडिएट के बाद प्रतियोगी परीक्षा समेत उच्चतर शिक्षा में भी इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के 20 फीसदी प्रश्न जोड़े जाएंगे। इसके लिए बोर्ड स्तर पर तैयारियां शुरू की गई हैं।- के एस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed